फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा सरकार को खामियाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में सरकार को चुकानी होगी उपेक्षा की कीमत
विज्ञापन

सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष सरसावा शहनाज ने कहा कि योगी सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीद है। लेकिन मुख्यमंत्री की चुप्पी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है। हम आरपार की लड़ाई लडे़ंगे।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने के दौरान बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रीता चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में सरकार को हमारी उपेेक्षा की कीमत चुकानी होगी। गीता शर्मा ने कहा कि हम आखिरी दम तक अपनी लड़ाई लडे़ंगे। अध्यक्ष पिंकी शर्मा ने कहा कि सरकार जितना हमारा दम करेगी, हम उतना ही मजबूत होंगे। आरती सैनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सुलेलता पंवार, पूनम शर्मा, सुनीता शर्मा, ललिता, सुधा धीमान, पूनम देवी, प्रतिभा त्यागी, निम्मा देवी, अंजना माहेश्वरी, कुसुम, बेबी गुप्ता, सुदेेश बाला, प्रेमलता, सुल्ताना, पूनम देवी, रजनी, शशी लता, संगीता, निशा शर्मा, नीम, निक्की देवी, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अवैध रूप से डीजल बेचने का आरोप
सहारनपुर। बिहारीगढ़ के गुरुद्वारा बाबा लक्खी शाह बंजारा के प्रबंधक श्याम सिंह ने आरोप लगाया कि दो व्यक्ति हरियाणा से डीजल लाकर गुरुद्वारे के पास अवैध रूप से बेचते हैं। उत्तराखंड के गांव तोता टांडा में डीजल की सप्लाई की जा रही है। आरोपी खुद भी केमिकल के माध्यम से डीजल तैयार करते हैं। मामले में जिलापूर्ति अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें