फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में 60 लोग रह रहे हैं लंबे समय से वीजा पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय नागरिकता की आस में सहारनपुर में भी लगभग 60 लोग लंबे समय से वीजा पर रह रहे हैं और हर साल वीजा की अवधि बढ़वा रहे हैं। जिनमें लगभग 20 लोग ऐसे हैं जो पचास की उम्र पार कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद लगी हुई है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में मोहल्ला पीर वाली गली, खाता खेड़ी, ढोली खाल जैसे मोहल्लों में पाकिस्तान से आकर भारत में लंबे समय का वीजा लेकर रह रहे हैं। एक दो नहीं यहां पर लगभग पांच दर्जन लोग हैं जिनकी हर साल रिपोर्ट खुफिया विभाग के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है और उनके वीजा को हर साल बढ़ाया जा रहा है। इनमें से लगभग 20 लोगों की उम्र पचास को पार हो चुकी है।
सहारनपुर में लगभग तीन वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने सहारनपुर में लंबे समय से वीजा पर रह रहे लोगों को भारतीय नागरिकता देने के लिए शिविर लगाकर उनके प्रपत्रों को पूरा कराया था। उस समय लगभग 50 से अधिक लोगों ने अपने अभिलेख पूरे कर शिविर में जमा कराए थे। इसके लिए पासपोर्ट विभाग की टीम केंद्र से सहरानपुर पहुंची थी। जिसमें खुफिया विभाग की रिपोर्ट भी लगवाई गई थी। कागज पूरा कराने के बाद टीम तो चली गई, लेकिन उसका लाभ अभी तक किसी को नहीं मिल पाया। सहारनपुर में रह रहे लोगों को अभी भी भारत की नागरिकता मिलने की आस लगी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से वीजा पर रह रहे लोगों की पूरी सूची बनी हुई है। उनकी फाइलें चल रहीं हैं। हर बार उनके वीजा को बढ़ाया जा रहा है।
दो लोगों को वापस भेजा गया
सहारनपुर में वीजा पर रह रही एक महिला को पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। जबकि चिलकाना रोड पर रह रहे एक व्यक्ति को भी वीजा अवधि न बढ़वाए जाने के चलते वापस भेज दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियां अथवा कोई तकनीकी दिक्कत आने पर वापस भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें