सहारनपुर। चाइल्ड लाइन संस्था द्वारा लोगों को झड़ियों में पड़े मिले नवजात को हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
चाइल्ड लाइन के निदेशक मंसूर हुसैन ने बताया कि नवजात शिशु मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद सलमान निवासर खुब्बनपुर को अपने रिश्तेदारी में सहारनपुर आते समय ग्राम नल्हेड़ा बेग बेगमपुर के पास झाड़ियों से मिला। झाड़ियों में पड़ा हुआ नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दोनों ने उसे उठा लिया और चाइल्डलाइन संस्था को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि खेत में जब नवजात पड़ा हुआ था तो उस पर कीड़े रेंग रहे थे। बच्चे की हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति में सुधार हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है कि नवजात को ऐसी हालत में क्यों और किसने छोड़ा।
पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
सहारनपुर। स्टार पेपर मिल रोड निवासी मारुति नंदन सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी पेपर मिल रोड पर पापुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खुलेआम जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो एक दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। उसने 100 नंबर पर भी सूचना दी, अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि अवैध वसूली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।