फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, व्यापारियों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों, व्यापारियों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी समिति की ओर से मंगलवार को किसान-व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही उन्हें मंडी परिषद की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
नवीन मंडी स्थल पर आयोजित संगोष्ठी में अधिकारियों ने मंडी परिषद की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय कृषि बाजार, ई पेमेंट, और मैंगो पैक हाउस आदि के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के किसान कल्याण सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी फसल के मूल्य निर्धारण करने का अधिकार नहीं है। ई-नेम योजना में भी ग्रेडिंग आदि कार्य के लिए अधिक समय लगता है। उन्होंने बाजार में बिकने वाले कीटनाशकों को अद्योमानक बताते हुए मंडी से इन्हें उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम रुडाली के किसान मांगेराम ने अपने गांव से फिराहेडी तक संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। दाल मंडी एसोसिएशन के प्रेम कुमार टक्कर ने मंडी की टूटी पड़ी सड़कों का मुद्दा उठाते हुए जल्द ही इनका निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव अनिल कुमार ने कहा कि कृषि बाजार योजना किसानों के लिए बहुत लाभदायक है। इस योजना में व्यापारी किसानों से कोई अवैध कटौती नहीं कर सकेगा। किसान के उत्पाद का मूल्य उनके खाते में सीधे चला जाएगा। इससे किसानों को उसके उत्पाद का उच्चतम मूल्य भी प्राप्त होने में मदद मिलेगी। उप निदेशक प्रशासन पुष्पराज सिंह ने नवीन मंडी स्थल पर प्रकाश व्यवस्था और दुकानों की फड़ों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता अनिल जैन, सुनील धीमान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें