वाहनों की टक्कर में महिला-बच्चे सहित चार घायल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। टैंपू और डीसीएम की टक्कर के दौरान एक बाइक भी उनसे भिड़ गई। इस दुर्घटना में टैंपू चालक के साथ ही बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भरती कराया गया।
हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे फतेहपुर थाने के सामने देहरादून रोड पर हुआ। छुटमलपुर की तरफ से जा रहे टैंपू में सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसी दौरान टैंपू के पीछे चल रहे बाइक सवार भी इससे टकरा गए। दुर्घटना में टैंपू चालक फैजान निवासी भटपुरा और बाइक सवार इसरार, उसकी पत्नी प्रवीन और आठ वर्षीय बेटा साहिल घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम का चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भरती कराया। जहां से फैजान को हायर सेंटर भेज दिया गया।