फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स का 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस टैक्स का 20 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम अफसरों की अनदेखी की वजह से हाउस टैक्स की वसूली लटकी हुई है। आलम यह है कि तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं पर 20 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। हाल ही में बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है, जिनमें अनेक सरकारी विभाग भी शामिल हैं। नगर निगम अब इन विभागों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
बड़े बकायेदारों की सूची में एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, प्रत्येक वर्ष अरबों रुपये का बिजनेस करने वाली इंडस्ट्रीज तक टैक्स नहीं चुका रही हैं। कई विभागों पर 75 लाख रुपये तक बकाया है। अनुमान के अनुसार हाउस टैक्स के कुल बकाए की राशि 20 करोड़ रुपये से अधिक है। यदि निगम इसकी वसूली कर ले तो इससे शहर में काफी विकास कार्य कराए जा सकते हैं। फिलहाल नगर निगम बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। संभवत: इसी सप्ताह नोटिस रिलीज भी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं को भी चुकाना होगा टैक्स
अभी तक 12वीं तक की सरकारी और गैर सरकारी सभी प्रकार की शिक्षण संस्थाओं से हाउस टैक्स वसूला नहीं जाता है। मगर नया नियम यह आया है कि यदि कोई 12वीं तक का निजी स्कूल 50 रुपये से अधिक फीस वसूल रहा है तो उससे हाउस टैक्स वसूला जाए। ऐसे में नगर निगम नए सत्र से निजी स्कूलों जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल हैं, उनसे टैक्स की वसूली करेगा। माना जा रहा है कि निजी स्कूलों पर हाउस टैक्स लगने से नगर निगम की टैैक्स से इनकम में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
विज्ञापन


जल्द जारी होगा नोटिस
नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि हाउस टैक्स के रूप में बड़ी रकम सरकारी और गैर सरकारी विभागों पर बकाया है। इसीलिए बड़े बकायेदारों की सूची निकलवाई है, जिनमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जल्द ही सभी बकायेदारों को नोटिस भेजकर हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें