देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली सरकार में पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मावी ने कहा कि गुर्जर समाज वीरों व बलिदानियों का समाज है। गुर्जर समाज ने हमेशा इस देश के मान-सम्मान की रक्षा अपने प्राणों की आहुति देेकर की है।
मंगलौर चौकी स्थित बैंक्वेट हाल में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के तत्वावधान में गुर्जर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह मावी ने गुर्जर समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज एक देश के गौरव की रक्षा करने वाला वीर पराक्रमी समाज है। गुर्जर समाज को जागरूक करने के लिए गुर्जर सेना जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि समाज में अब बदलाव आ रहा है। गुर्जर सेना बिखरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम कर रही है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि गुर्जर समाज के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधि हमारी ताकत हैं। गुर्जर सेना समाज के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगी। संगठन की ओर से गुर्जर समाज के सभी विधायकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता चौधरी झब्बर सिंह व संचालन मैनपाल सिंह व ज्ञानदीप जुड्डा ने किया। इस मौके पर कर्नल यशपाल सिंह गुर्जर, सुमित बैंसला, बबीता गुर्जर, प्रवीण चौधरी, सोनू, अजय पंवार, विजय पंवार, रूपेंद्र गुर्जर, कटार सिंह, पिरथी सिंह, मनीष गुर्जर, राजेंद्र चौहान, करण चौहान, मोनू चौहान, हरेंद्र नागर, मौसम चौहान आदि मौजूद रहे।