फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला के उफान पर आने से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार को जनपद के साथ ही पहाड़ों पर हुई चंद घंटों की झमाझम बारिश ने ढमोला नदी को उफान पर ला दिया। इसकी वजह से ढमोला से सटी कॉलोनियों के लोग दहशत में आ गए। वर्ष 2013 के मंजर को याद कर लोगों ने अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। वर्ष 2013 में पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण ढमोला और पांवधोई नदी उफान पर आ गया था। इससे तटों पर बसीं करीब 15 कॉलोनियों में नदी के पानी ने खूब उत्पात मचाया था। एक ओर जहां अनेक मकान नदी में समा गए थे, वहीं कई लोगों की जान तक चली गई थी। उसके बाद से लोग हर साल बरसात के दिनों में दहशत में आ जाते हैं। इस सीजन में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई थी, मगर सोमवार को करीब दो घंटे की बारिश से दोनों नदी उफान पर आ गई। बारिश की वजह से ढमोला का जल स्तर शाम तक बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


प्रशासन लगातार कर रहा अनदेखी
वर्ष 2013 को ढमोला नदी के उफान पर आने से हुए जान और माल के नुकसान को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। प्रशासन ने नदी के तट पर अवैध रूप से मकान बनाकर रहने वालों को चिह्नित कर मकानों को ध्वस्त कराने का निर्णय लिया था। मगर पिछले चार साल में प्रशासन कुछ नहीं कर सका है। आलम यह है कि नदी के तट पर अवैध रूप से बसने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें