फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह का रिटर्न खुद के आंकलन पर भर सकते हैं व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह का रिटर्न खुद के आंकलन पर भर सकते हैं व्यापारी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए की ओर से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कारोबारियों के साथ ही वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने भी विचार रखे।
प्रताप नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि विभाग ने एक सरकुलर जारी किया है। इसमें कहा गया कि यदि कोई उद्यमी या व्यापारी बिना बिल के माल ले जाता हुआ पकड़ा गया तो उस पर 10 हजार रुपये अथवा जो माल पर टैक्स बनता है उस पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्यमी टैक्स इनवाइस नहीं काटेगा या टैक्स इनवाइस जारी नहीं करता है तो उस पर 25000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए उद्यमियों से अनुरोध है कि वे अपने टैक्स इनवाइस ठीक से काटने की व्यवस्था रखे।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार सिंह एवं विपुल सिंघल ने कहा कि कारोबारियों को जीएसटी लागू होने के बाद पहले महीने का रिटर्न और टैक्स जीएसटीएन के नेटवर्क पर भर सकते हैं। इसकी सुविधा पांच अगस्त से शुरू हो जाएगी। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों के लिए रिटर्न भरना आसान बनाने के लिए खास सुविधा दी है। व्यापारी दो महीने तक रिटर्न स्वयं आंकलन के आधार पर भर सकते हैं। साथ ही कहा कि 20 अगस्त तक जुलाई और अगस्त के लिए जीएसटीएन नेटवर्क पर जीएसटीआर में 3बी फार्म भरकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी ने यदि अपना पूरा ब्यौरा जमा नहीं किया तो आईडी रद्द हो सकती है। प्रमोद सडाना और पीयूष गर्ग आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यशाला में अनूप खन्ना, रविंद्र मिगलानी, सरदार हरजीत सिंह, सतीश अरोडा, सचिन मैत्रेय, अंशुल अग्रवाल, संजय अरोडा, वीरभान भटेजा, संजय जैन, अब्बू बकर सिद्दकी, रमेश सड़ाना, राकेश गांधी, मनोज जैन, संदीप कपूर, राजेश सपरा, सरदार ओंकार सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, एस. कुमार, योगेश कुमार, सजय बजाज, मौहम्मद. इकराम हन्फी, मोहित गुप्ता, विनय दहूजा, अरविन्द खन्ना, राहुल गुप्ता, गौरव भाटिया, निखिल सिंघल, सचिन गुप्ता, पुलकित जैन, आशीष मिगलानी, सुरेंद्र मोहन कालरा, अरविंद मित्तल, मुकेश शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, संदीप अरोडा, रश्मी टेरेंस, पंकज गोयल, सुरेश कपिल, राजपाल सिंह, अनिल कुमार अग्रवाल, अविनाश अरोड़ा, सुनील अरोडा, संजीव शर्मा, पवन गुप्ता, अरूण कपिल, मनजीत सिंह अरोड़ा, राजेश शर्मा, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें