फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान गिरने से हजारों का सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान गिरने से हजारों का सामान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। गांव रादौर मे परिजन आंगन मे बैठे थे दो मंजिला कड़ियों का मकान भरभरा कर गिर गया। इससे जानी नुकसान तो बच गया, लेकिन हजारों की कीमत का समान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव रादौर निवासी नेत्रपाल सोमवार को बाहर घूमने गया था। परिजन आंगन में बैठे थे। तभी दोपहर 12 बजे के करीब ऊपरी मंजिल का मकान भरभरा कर दूसरे मकान की छत पर गिर गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। हालांकि नेत्रपाल के मकान पर सभी परिजन सुरक्षित आंगन में बैठे देखकर उन्हें राहत की सांस ली। हादसे में मकान में रखे बर्तन, कपड़ा, सजो समान क्षतिग्रस्त हो गया है। भाजपा के पूर्व विघानसभा अध्यक्ष सत्यपाल चौधरी उर्फ पप्पू ने नेत्रपाल को मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस
तीतरो। रिहान हत्याकांड को दो सप्ताह बीत गए लेकिन खुलासा तो दूर पुलिस आरोपियों तक भी नही पहुंच सकी है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहसीन अहमद का 13 वर्षीय पुत्र रिहान 27 जून को बाग में मृत मिला था। उस दिन सुबह खाना खाकर आम के बाग में चला गया था और पिता दूसरे बाग में नौकरों को लेकर आम की तुड़ाई करने चला गया। सुबह 11 बजे जब मोहसीन के दूसरे पुत्र ने बाग में बनी झोपड़ी में अपने भाई को मृत अवस्था मे देखकर सूचना दी थी। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई है। मगर, पुलिस ने आगे कोई कदम नहीं उठाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को रिहान की हत्या में लिप्त दो युवकों के नाम और अनेक सुराग भी दे चुके हैं। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें