फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम से शुरू किया सेनेटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम से शुरू किया सेनेटाइजेशन अभियान
विज्ञापन


सहारनपुर। विद्युत निगम शुक्रवार से सेनेटाइजेशन अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत बिजली कनेक्शन की चेकिंग के साथ-साथ पूरे रिकार्ड को अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत हानियों को कम करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से 16 जून से शुरू किए जा रहे सेनेटाइजेशन अभियान के तहत पूरा विवरण तैयार किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि अभियान के तहत रिकार्ड अपडेट किया जाएगा कि कनेक्शन किस पोल से, किस ट्रसंसफार्मर से, किस फीडर से और किस बिजलीघर से जुड़ा हुआ है। उपभोक्ता के बिल में नाम, पता, मीटर नंबर की सूचनाएं सही दर्ज हैं या नहीं इसको अपडेट किया जाएगा। खराब मीटर, गलत बिल, क्षतिग्रस्त केबल जैसी समस्याओं को दूर किया जाएगा। कोई गलत रिकार्ड है तो उसे कंप्यूटर में ठीक कराया जाएगा। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर लगाए जाएंगे तथा उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे जिससे मोबाइल पर उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी सूचनाएं दी जा सकें। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें