फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक, खाद की दुकानों पर छापे, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। एसडीएम ने कृषि विभाग की टीम को साथ लेकर कीटनाशक, खाद एवं बीज की दुकानों पर छापामारी की। कीटनाशकों और खाद के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से विक्रेताओं में बेचैनी रहे। कुछ विक्रेता अपनी दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह की टीम में शामिल धर्मेश कुमार एवं अंकुर ने दुकानों पर छापे मारे। कृषि विभाग की टीम ने खाद एवं कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए। दिल्ली हाईवे पर शिव कृषि रक्षा केंद्र, कृषक भारती सेवा केंद्र, अवनीश जैन एंड कंपनी, पुंडीर खाद भंडार आदि पर छापे मारे। ये नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर खाद और कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान पर नकली कीटनाशक दवाओं और खाद बेचने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें