फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परचून के सामान के पीछे छिपा रखी थी 100 पेटी बियर, टीम ने पकड़ी, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चंडीगढ़ मार्का बियर को आबकारी विभाग और जीएसटी विभाग की टीम ने डीसीएम को लाखनौर से नागल के बीच पकड़ा है। बियर को परचून के सामान के पीछे छिपाकर ले जाया रहा था। टीम को देखते ही चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। दोनों विभाग जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जीएसटी के साथ मिलकर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। बुधवार की शाम लाखनौर फ्लाईओवर के नीचे टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक डीसीएम आता हुआ दिखाई दिया। टीम को देखकर ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया। टीम ने जब वाहन के अंदर जाकर देखा तो उन्हें पहले परचून का सामान मिला। जब सामान हटाकर पीछे देखा तो उन्होंने चंडीगढ़ मार्का की 100 से अधिक बियर पेटी बरामद की। इसके बाद वाहन को थाने लाया गया है। जांच के दौरान टीम ने ट्रक से अलग-अलग नंबर की कई प्लेट बरामद की हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रक से मिली नंबर प्लेट कहां की है।
वाहन के मालिक की जांच की जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही हैं जो नंबर प्लेट ट्रक से बरामद हुई हैं। वह किन वाहनों की है। इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, शिखर श्रीवास्तव, राज्य कर विभाग से सिद्धार्थ अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें