शनिवार सुबह एक युवक ने परिजनों को बताया कि उनकी बेटी का शव कब्रिस्तान में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर दौड़े। वहां पर बच्ची का शव खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ा था।
बच्ची के गले पर निशान मिले हैं। मुंह से भी झाग निकला था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मौके पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ द्वितीय शैलेंद प्रताप गौतम भी पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
शोर मचाने की आवाज सुनाई दी
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे शोर की आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। शनिवार सुबह पांच बजे तक बच्ची को तलाशा गया, लेकिन पता नहीं चला।
इसके बाद निकलते ही युवक ने बताया कि बच्ची का शव कब्रिस्तान में पड़ा है। तभी परिजनों और अन्य लोगों का शक गहरा गया। क्योंकि रात भर शव वहां पर नहीं था। सुबह वहां शव कैसे मिला।
प्राथमिक जांच में आया है कि बच्ची की हत्या कर शव फेंका गया है। हत्या कैसे की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। फिलहाल शक के दायरे में आए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी