फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस वाले 10 फीडर चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने के साथ ही शहर के कई इलाकों में लाइन लॉस की स्थिति गंभीर है। इसे देखते हुए विद्युत निगम की ओर से ऐसे 10 फीडर चिन्हित किए गए हैं, जहां लाइन लॉस 50 फीसदी से भी अधिक है। ऐसे फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए निगम ने 10 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इन अधिकारियों की अगुवाई में टीमों को भेजकर राजस्व वसूली का अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से चयनित फीडरों में पुरानी मंडी, कमेला कालोनी, ईदगाह रोड, मेहंदी सराय, मुन्नालाल गर्ल्स कालेज, पावर हाउस, मदनपुरी, पुराना जैन बाग और बड़तला यादगार शामिल हैं। ये ऐसे फीडर हैं, जहां निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद 50 फीसदी से अधिक लाइन लॉस हो रहा है। इससे निगम को राजस्व की भारी चपत लग गई है। हाल यह है कि इन फीडरों पर कम से कम 42 लाख रुपये से लेकर 202 लाख रुपये तक की राजस्व वसूली अब करनी होगी। तब निगम यह क्षति पूरी कर पाएगा।
किस फीडर में कितना लाइन लॉस
1 - पुरानी मंडी 56 प्रतिशत
2- कमेला कालोनी 55 प्रतिशत
3- ईदगाह रोड 50 प्रतिशत
4- मेहंदी सराय 51 प्रतिशत
5- 220केवी एरिया 51 प्रतिशत
6- मुन्नालाल कालेज 54 प्रतिशत
7- पावर हाउस 57 प्रतिशत
8- मदनपुरी 54 प्रतिशत
9- पुराना जैन बाग 53 प्रतिशत
10- पुल खुमरान 52 प्रतिशत
जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेगा निगम
- विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे क्षेत्रों से राजस्व वसूली के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। जहां किसी तरह की परेशानी सामने आएगी तो वहां विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें