फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लू के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओपीडी में रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन

-वार्ड में अभी तक लू का कोई मरीज नहीं हुआ भर्ती

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी के मौसम में लू के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। लू के मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित कर दिया है। हालांकि अभी तक लू लगने से कोई बीमार नहीं पहुंचा है।
गर्मी में काम करने वाले लोग लू का शिकार बन जाते हैं। दूषित पानी पीने से होने वाला डायरिया रोगी के शरीर में तेजी से पानी की कमी कर देता है। मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही। अकेले एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी रोजाना एक हजार के पार पहुंच रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन के हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बेड भी फुल होने लगे हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित कर वार्ड में लू के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वार्ड में नर्स और वार्ड ब्वॉय की तैनाती की गई। मरीज की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। लू के मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया हुआ है। हालांकि इसमें अभी तक लू लगने से कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें