फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली चोरी रोकने के लिए पीएसी को साथ लेकर उतरा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
-72 उपभोक्ताओं के यहां मिली बिजली चोरी, 24 मीटरों को घर के अंदर से बाहर लगवाया
विज्ञापन

-टेंपर्ड मीटर और सीधे बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

फोटो - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने पीएसी को साथ लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 72 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी मिलीं, जबकि 24 मीटरों को घर के अंदर से बाहर लगाया गया। टेंपर्ड मीटर और सीधे बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शनिवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय के पुल खुमरान, बड़तला यादगार, मोहल्ला मुफ्ती, छिपीयान, जैन बाग, इस्लामाबाद, निसार रोड, खाताखेड़ी, धोबीघाट, अरबी मदरसा, हुसैन बस्ती, हनुमान नगर आदि क्षेत्रों में विद्युत निगम की टीम ने पीएसी के साथ छापा मारा। चेकिंग अभियान में पांच उपभोक्ताओं के मीटर टेंपर्ड मिले। नौ मीटर संदेह के आधार पर सील किए गए।
विज्ञापन

15 उपभोक्ता सीधे केबिल डालकर चोरी करते पकड़े गए। 14 उपभोक्ता घरेलू से वाणिज्यिक में बिजली का प्रयोग करते हुए मिले। 29 उपभोक्ता कनेक्शन पर स्वीकृत भार के मुकाबले अधिक विद्युत भार का प्रयोग करते पकड़े गए। साथ ही 24 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनके यहां विद्युत मीटर परिसर में अंदर लगे थे। उनके यहां से मीटर बाहर स्थापित कराए गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता (शहरी) संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ उपभोक्ता मीटरों को टेंपर्ड कर बिजली चोरी कर रहे हैं। अभियान में जिन उपभोक्ताओं के मीटर टेंपर्ड मिले हैं, उनके विरुद्ध रिपोर्ट करा दी गई। इस दौरान उप खंड अधिकारी, अवर अभियंता, सहायक अभियंता (मीटर), टीजीटू, लाइनमैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें