फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.86 फीसदी ने ली कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण जनपद में जनवरी 2021 से चल रहा है। 18 से ऊपर की उम्र वाले ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं, उसके लिए जागरूकता भी खूब की जा रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ 10.86 फीसदी लोगों ने ही दोनों खुराक ली है। हालांकि कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक 47.25 फीसदी लोग ले चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में 18 से अधिक आयु के लोगों की संख्या करीब 22,50,000 है। शनिवार तक जनपद में 10,63,171 लोग पहली खुराक ले चुके हैं, जो 22,50,000 आबादी का 47.25 फीसदी बैठता है। वहीं, वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या 2,44,493 है, जो करीब 10.86 फीसदी होती है। प्रतिदिन लक्ष्य से 60 से 70 फीसदी ही लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
मेगा वैक्सीनेशन से आ रही तेजी
जिले में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की कवायद भी खूब हो रही हैं। इसी के तहत शुक्रवार को ही मेगा वैक्सीनेशन डे के तहत 73 हजार लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 35954 ने टीका लगवाया था। इसी तरह से पूर्व में भी कई बार मेगा वैक्सीनेशन कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा का कहना है कि कोरोनारोधी वैक्सीनेशन बढ़ाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अभी तक जिले भर में कुल डोज 13,07,671 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। इनमें प्रथम डोज 10,63,171 ने लगवाई है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या 2,44,493 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें