फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहत अभी दूर

Sat, 23 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन इसका कोई खास असर महसूस नहीं हुआ। सूरज की तपिश के आगे आमजन से लेकर जानवर तक मजबूर है। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में सुकून। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। महानगर के अति व्यस्त चौराहे श्रीराम चौक, देहरादून चौक समेत मुख्य सड़कें सुनसान सी रही। घरों से बाहर निकले लोग को खुद को गर्मी से बचाने के लिए गमछे का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। सड़क किनारे शीतल पेय पदार्थ सहारा लेकर लोगों ने गर्मी को मात देने की नाकाम कोशिश की। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिन में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। हालांकि उसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।


- ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करें विद्यालय : डीआईओएस
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से स्कूली छात्र भी अछूते नहीं है। छुट्टी घोषित होने के बाद भी शुक्रवार को जिले में काफी संख्या में स्कूल रहे। अभिभावक भी सोशल मीडिया पर गर्मी के चलते विद्यालयों में अवकाश करने की मांग कर रहे थे। डीआईओएस डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें