फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 गांवों ने लिया संकल्प, न दहेज लेंगे न दहेज देंगे

Fri, 19 Apr 2013 01:12 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के लिए अभिशाप बन चुकी दहेज प्रथा का अपने समाज से बहिष्कार कर यादव समाज ने दूसरों को नई राह दिखाई है।
विज्ञापन


52 गांव के यादवों ने दहेज प्रथा के विरोध में महापंचायत कर शपथ ली कि वह शादियों में ना तो दहेज लेंगे ना दहेज देंगे।

ऊं साईं राम फार्म में यदुवंश उत्थान समिति की ओर से आयोजित इस महापंचायत में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ के करीब 52 गांवों के यादव प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी बुराई बनती जा रही है इसकी वजह से सैकड़ों घर बर्बाद हुए हैं। इसलिए समाज से इस बुराई को समूल नष्ट करना होगा।
विज्ञापन


जब तक पुरजोर तरीके से इस बुराई के खिलाफ आवाज नहीं उठाई जाएगी और समाज के युवा दहेज ना लेने का संकल्प नहीं लेंगे तब तक समाज से इसे समाप्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


दहेज प्रथा के खिलाफ बम्हैटा में पिछले कई महीनों से पंचायत और अभियान चलाया जा रहा था।

महापंचायत में शामिल सभी सदस्यों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वह अपने बच्चों की शादियों में ना तो दहेज लेंगे ना ही दहेज देंगे।

इसके साथ ही शादियों में फिजूलखर्ची से भी बचेंगे। भीष्म सिंह ने बताया कि इसके लिए महीनों पहले से सभी गांवों में जनजागरण भी किया गया था।

पंचायत में सपा नेता जितेंद्र यादव, सिकंदर यादव, बिजेंद्र यादव, भाजपा नेता सुरेश यादव, जयवीर सिंह यादव, वीरपाल यादव, विजय यादव, विनोद यादव, लाला यादव, बल्लू प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें