सैदनगर में सैजनी नानकार के बीडीसी के रिक्त पद पर जुबैदा चुनी गईं हैं।
उन्होंने अपने निकटम प्रत्याशी आरिफा को 85 वोट से पराजित कर दिया। इसके
अलावा दो ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के परिणामों की घोषणा मतगणना के
बाद कर दी गई।
पिछले दिनों हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को ब्लाक
कार्यालय में एआरओ की देखरेख में मतगणना का काम शुरू हुआ। इसके बाद ही
परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस दौरान सैजनी नानकार के बीडीसी सदस्य पद
के लिए जुबैदा को चुना गया। जुबैदा को 261 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम
प्रत्याशी आरिफा को 176 वोट मिले।
साथ ही सबा को 106 वोट ही मिल पाए। इस
तरह जुबैदा 85 वोट से विजयी घोषित की गई। इसके अलावा नवाबगंज शुमाली ग्राम
पंचायत के वार्ड संख्या दो के मोहनदेई और कैलाशो के बीच मुकाबला हुआ,
जिसमें मोहनदेई को 41, जबकि कैलाशो को 32 वोट मिले।
इस तरह मोहनदेई नौ
वोट से विजयी रहीं। इसी गांव के वार्ड संख्या आठ में लज्जा का मुकाबला
प्रवेश कुमारी से हुआ। यहां पर कांटे का मुकाबला हुआ। लज्जा को 50 जबकि
प्रवेश कुमारी को 49 वोट मिले। इस तरह महज एक वोट से लज्जावती विजयी घोषित
की गई। यहां पर एक वोट को लेकर रिकाउंटिंग भी कराई गई।
बाद में लज्जावती के
जीतने के बाद एआरओ की ओर से विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र दिया
गया।