फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुति से छात्राओं ने बांधा समा

Fri, 11 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के तहत शुक्रवार को छात्राओं ने नृत्य कर रंग जमा दिया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। महोत्सव की शुरुआत प्राचार्या डा.रजनी रानी अग्रवाल ने किया। इस दौरान छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की।
विज्ञापन



इसके बाद सरस्वती वंदना का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही छात्राओं ने इसके बाद गीत की धुन पर नृत्य पेश करना शुरू किया। एक के बाद एक कार्यक्रमों पर छात्राएं नृत्य के जरिए रंग जमातीं रहीं। अपनी प्रस्तुति से उन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर कालेज की प्राचार्या ने छात्राओं के कार्यक्रम की सराहना की।


साथ ही कहा कि युवा महोत्सव में छात्राएं एकजुट होकर हिस्सा लें। युवा महोत्सव के तहत होनेवाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर डा.प्रभा शर्मा, डा.सुनीता, डा.सुनीता जायसवाल,डा.फखरा अनीसा, डा.निशात बानो, डा.सबीहा परवीन, डा.नीरज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचान डा.अनीता देवी ने किया। डा.रजिया परवीन ने सभी का स्वागत किया। शनिवार को भी कालेज में युवा महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें