फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सामाजिक कार्यों में युवा आगे बढ़कर करें सहयोग

Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने संगठन का उद्देश्य पत्र भी जारी किया।
विज्ञापन

नवदिया कार्यालय में आयोजित बैठक मेंं संगठन के उद्देश्य के विषय में चर्चा करते हुए उद्देश्य पत्र जारी किया गया एवं संगठन की उपलब्धियों को लेकर एक पुस्तिका भी लाॅन्च की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने कहा कि मोर्चा पिछले लगभग 20 वर्षों से निरंतर समाज के लिए कार्य कर रहा है। अब तक कार्यकर्ताओं द्वारा एक लाख से अधिक बार रक्तदान कर चुका है।
जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। यह युवाओं का एक सशक्त संगठन जिसने पिछले 20 वर्षों में समाज की सेवा ही की है। कहा कि हम उद्देश्य पत्र जारी कर समाज को युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि देशहित में समाज हित में दिन-रात चलते हुए किस तरह से राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा उदाहरण बना है।
विज्ञापन

उन्होंने 26 जनवरी को संगठन द्वारा एक भव्य आयोजन की भी घोषणा की। आगामी समय में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा न केवल देश का अपितु विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन बनाकर उभरेगा।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सदस्य चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, अरविंद पटेल, जिलाध्यक्ष लीलाधर गंगवार, सुनील यादव, श्याम यादव, क्रांति शेखर सारंग, संजीव यादव, मुरारी लाल पांडे, मोहित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें