फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कार सवार बदमाशों ने प्रेशर सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने पर चार राउंड फायर किया

Sat, 10 Oct 2026 09:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

थाना क्षेत्र के टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर कार वॉश प्रेशर सेंटर वॉशिंग हब है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार शाम कार सवार बदमाशों ने प्रेशर सेंटर संचालक नवजोत सिंह 25 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सीने पर चार राउंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर कार वॉश प्रेशर सेंटर वॉशिंग हब है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे। इसी दौरान कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। कार से उतरते ही उन्होंने नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सीने में गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर कार में बैठकर बिलासपुर की ओर भाग निकले। कुछ ही देर में नवजोत सिंह की मौत हो गई। हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके चलते लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ हर्षिता सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कई एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें