फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ई-रिक्शा सवार युवक पर पत्थर से हमला, दो पर रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ई-रिक्शा से घर जा रहे एक युवक पर चौराहे पर दो लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान होकर ई-रिक्शा से नीचे गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट कर उसे अधमरा छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बा राजपुर निवासी प्रवींद्र सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 23 जून की रात उनका भाई अरविंद ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। रास्ते में चौराहे पर सोनू और हरदयाल ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर रिक्शे से नीचे गिर गया।
आरोप है कि इसके बाद हरदयाल ने भी अरविंद के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। दोनों आरोपी उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर प्रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल भाई को लेकर थाने आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें