फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एमबीबीएस की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 19 Nov 2024 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला आदर्श।
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी आदर्श गंगवार (22) की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुग्राम में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए कोचिंग ले रहा था। हादसे के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे के डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी विजयपाल गंगवार का 22 वर्षीय पुत्र आदर्श गंगवार दिल्ली की साउथ एक्सटेंशन में रहता था। वह गुड़गांव के एक कोचिंग सेंटर से एमबीबीएस की तैयारी कर रहा था। रविवार की रात वह कार से अपने तीन दोस्त बरेली के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सूर्य मिश्रा, सुमित मिश्रा और राहुल वर्मा के साथ गुरुग्राम जा रहा था। गुरुग्राम में उसकी कार डिवाइडर से टकराकर दीवार में जा घुसी।
हादसे में आदर्श गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके कार सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने वहां के एक निजी अस्पताल में घायल दोस्तों को भर्ती कराया। कार से बरामद मोबाइल से पुलिस ने मृतक के परिजनों को सोमवार की सुबह हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत होने का समाचार पाकर घर में कोहराम मच गया। मृतक का शव लेने के लिए उसके परिजन गुड़गांव के लिए रवाना हो गए। घर पर मृतक के छोटे भाई रोहित गंगवार, बहन अनुप्रिया गंगवार और मां उर्मिला गंगवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता विजयपाल गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मंगलवार की सुबह घर पर लाया जाएगा, उसके बाद अंतिम संस्कार मिलक में ही किया जाएगा।
-
बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना रह गया अधूरा
परिवार के लोग बेटे आदर्श को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन क्षण भर में परिवार की सारी खुशियां छीन गईं। हादसे में आदर्श की मौत की खबर पर परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है। घटना की सूचना के बाद परिजन गुरुग्राम रवाना हो गए हैं। घर पर रिश्तेदारों और नगर के लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें