फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की छह दिन बाद मौत

Tue, 21 Jul 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शेर सिंह (35) की उपचार के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के मोहल्ला प्यास निवासी शीतल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 13 जुलाई की सुबह करीब छह बजे उनके पति शेर सिंह बाइक से शाहबाद मंडी फल खरीदने जा रहे थे।
आरोप है कि ग्राम रमपुरा के पास सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर के चालक रमपुरा निवासी हरिओम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। बाद में उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान 19 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई। बरेली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि इस मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें