फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

14 सितंबर को शहजादनगर थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास लाइन पर एक घायल युवक के पड़े होने की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। ईएमटी और चालक ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद युवक का लगातार उपचार चल रहा था। लेकिन, युवक को होश नहीं आया। बृहस्पतिवार देर शाम युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दी है। माना जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ था। संवाद


दुकान से हजारों का सामान चोरी
रामपुर। मोहल्ला चपटा निवासी विशाल सैनी की बिलासपुर गेट पर स्थित मिठाई की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय वह हरिद्वार गए हुए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा विनय सैनी रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान खोलकर देखा तो सारा सामान गायब था। चोरी की घटना देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। विशाल सैनी ने बताया कि दुकान से चीनी, मैदा के कट्टे, गैस सिलिंडर, इन्वर्टर-बेटरी समेत लगभग 80 हजार की चोरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें