बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बुधवार सुबह कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बकनोरी निवासी विकेश कुमार बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से काशीपुर जा रहे थे। भोट थाना क्षेत्र की मनकरा चौकी से निकलते ही नैनीताल हाईवे पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विकेश बाइक समेत हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल विकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण घायल को रेफर किया गया है। फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ पीपी सिंह ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है, तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद