फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अकाल तख्त एक्सप्रेस में बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। बीमारी से जूझ रहे युवक की शुक्रवार को अकालतख्त एक्सप्रेस में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर ट्रेन को मिलक रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति में रोका गया। जीआरपी पुलिस युवक को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्मी सराय निवासी शुभम पटेल (25) पुत्र विनोद कुमार बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनका लुधियाना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
शुक्रवार को वह ट्रेन संख्या 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस से दवाई लेकर लुधियाना से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मुरादाबाद में ट्रेन के टीटीई ने उन्हें जनरल कोच से वातानुकूलित कोच में स्थानांतरित कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मिलक के पास शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलक रेलवे स्टेशन पर दी गई, जिसके बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी पुलिस शुभम को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभम के साथ उनका छोटा भाई शिवम और एक महिला मित्र भी साथ थे। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई, लेकिन मृतक के छोटे भाई शिवम और महिला मित्र ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को किराए के वाहन के माध्यम से पैतृक गांव भेज दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवम के अनुसार, उनका भाई बीमार था और लुधियाना में इलाज करा रहा था।
जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वरचंद्र ने बताया कि युवक की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें