फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 30 Apr 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। नगर के मोहल्ला पटेल नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतक की मां ने इसे साजिश बताया और जांच की मांग की। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

रवि (30) मिलक में किराये के मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहता था और बिजली मैकेनिक का काम करता था। पत्नी के अनुसार, वह रात करीब आठ बजे दावत से लौटकर घर आए थे और खाना खाकर सो गए थे। रात 12 बजे गोली चलने की आवाज आई। पत्नी जागी तो रवि के कनपटी के पास तमंचा पड़ा था और सिर से खून बह रहा था।
पत्नी सुनीता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। साथ ही रवि के छह वर्षीय पुत्र से भी पूछताछ की। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य लिए।
विज्ञापन

सूचना पर बाजपुर उत्तराखंड से पहुंचीं मां हर प्यारी ने बताया कि उनका पुत्र बहुत सीधा था, वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने इसे साजिश करार दिया और इसकी जांच करने की मांग की।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के हाथ में कनपटी से सटा हुआ तमंचा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
000
पहले बेटे ने भी किया था सुसाइड
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि हर प्यारी के पहले बेटे ने जहर खाकर सुसाइड किया था। दूसरे बेटे की करंट लगने से मौत हुई थी। हर प्यारी का रवि दत्तक पुत्र था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें