फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इयरफोन लगाकर बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहा पट्टी भोलानाथ में ट्रेन की चपेट में आकर करन (22) की मौत हो गई। यह हादसा इयरफोन लगाकर बात करने की वजह से हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। वह मिलक में अपनी पत्नी को लेने आया था। उसकी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक करन शनिवार रात घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। उसने इयरफोन लगा रखा था और किसी से बात कर रहा था। गांव से गुजरने वाली रेल लाइन पार करते समय वह ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सका और चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रात तक जब करन वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद रात में ही उसका शव रेल लाइन के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि करन की पांच माह की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें