फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रिटायर्ड फाैजी के होटल में कूमल लगाकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होटल में पीछे की दीवार से कूमल लगाकर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह होटल खोलने पहुंचे होटल स्वामी ने गेट खोलकर देखा तो अंदर का सारा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माैके का जायजा लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हाेटल स्वामी रिटायर्ड फाैजी हैं।मोहल्ला राधे कॉलोनी निवासी नेमचंद नगर के नेशनल हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल के सामने होटल चलाते हैं। शनिवार रात वह होटल बंद करके घर वापस चले गए थे। देर रात चोरों ने होटल के पीछे कूमल लगाकर चोर होटल के अंदर घुस गए। होटल में रखे गैस चूल्हे, कोल्ड ड्रिंक की पांच पेटी, होटल के बर्तन, पांच किलोवाट का बेटरी के साथ सोलर सिस्टम, इन्वर्टर, एक जेट पम्प, इंडक्शन और जेनरेटर का अल्टीनेटर आदि समान चुरा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 6 से 7 लाख रुपये है। पीड़ित होटल स्वामी सेना से रिटायर्ड हैं। होटल स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर घटनास्थल का मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें