फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 04 Mar 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिहोरा निवासी गुड्डू (32) मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह आए दिन बिना बताए घर से निकल जाता था। मंगलवार को भी वह घर से निकल आया और घूमता हुआ मूंढापांडे के पास रेलवे लाइन के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुरादाबाद की तरफ से आई एक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त के साथ उसके पिता पप्पू को बुलाया गया, जिसने उसकी मानसिक स्थिति के बारे में बताया। टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें