फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक ने बड़े भाई पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप

Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर शराब के नशे में मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपी अर्शदीप सिंह के अनुसार, वह अपने भाई के साथ उत्तराखंड में मजदूरी करता है।
विज्ञापन


सोमवार रात जब उसका भाई शराब के नशे में घर लौटा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर भाई ने उससे मारपीट की और चाकू से घायल कर दिया। पड़ोसियों के आने तक आरोपी घर से भाग चुका था।
परिजन घायल को रूद्रबिलास चौकी ले गए, पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को अर्शदीप ने कोतवाली पहुंचकर भाई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें