फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चालान के नाम पर शिक्षक से पांच लाख की ठगी में रिपोर्ट

Wed, 11 Feb 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शिक्षक से आरटीओ के चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनका फोन हैक करके खाते से 5.25 लाख रुपये उड़ाने के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र की स्टेट बैंक काॅलोनी का है। यहां रहने वाले जितेंद्र वीर विक्रम शिक्षक हैं। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की थी कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। उन्होंने इसे अपने वाहन का चालान समझा और डाउनलोड कर लिया।
इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। उसने अपने खातों की जांच की तो खाते से दो बार में 5.25 लाख रुपये कट चुके थे। एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर जांच की गई। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें