मिलक। पुलिस ने ग्राम लोहापट्टी के पास रेलवे क्रॉसिंग से एक युवक को 45 देसी शराब के पौवों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज, निवासी भोनकपुर, थाना मिलक बताया। तलाशी में उसके थैले से मस्तीह स्पेशल ब्रांड के 200 मिलीलीटर के 45 देसी शराब के पौवे बरामद हुए। युवक शराब रखने का लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद