संागला(किन्नौर)। निचार खंड के जानी गांव में एक युवक ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर रस्से से फंदा लगाक आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात को 20 वर्षीय सचिन गांव जानी, डाकघर रामनी तहसील निचार घर से 50 मीटर की दूरी पर आरा मशीन की छत पर लगी कड़ी में रस्सा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों की छानबीन नहीं कर पाई है। महिला चिंता कुमारी ने सबसे पहले युवक को फंदे से लटके देखा और परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
टापरी थाने से प्रभारी शिव कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में युवक का फंदा लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रह है।
युवक के शरीर पर किसी भी तरह की कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का सही पता चल सकता है।