फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेमी के साथ मिली युवती, हंगामा

Wed, 17 Jun 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने घर में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया और मामला पुलिस चौकी पहुंच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी एक युवती का अपनी बहन के देवर के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार सुबह युवती के परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी दौरान युवक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ देर बाद परिजन घर पर छूटा सामान लेने वापस लौटे तो उन्होंने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया।
इस पर परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। मामला रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान युवती ने प्रेमी से शादी करने की जिद पकड़ ली, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए और अब विवाह करने से मुकर रहा है। युवती पक्ष का यह भी आरोप है कि प्रेम प्रसंग के दौरान युवक उससे कई बार नकद रुपये भी ले चुका है।
विवाद बढ़ने पर युवती पक्ष चौकी पहुंच गया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक चौकी में दोनों पक्षों के बीच समझौते और बातचीत का दौर चलता रहा। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें