फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल की महिला के साथ बीस साल के युवक ने रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। साठ साल की महिला के साथ 20 साल के युवक ने शादी रचा ली है। दोनों मोबाइल पर आए मिस्डकॉल से करीब आए थे। यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी बीस साल के एक युवक की मिस्डकॉल गलती से अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक 60 साल की महिला के फोन पर चली गई थी। यह वाकया लगभग दो साल पहले का है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। फोन पर बात के दौरान दोनों एक साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। महिला ने युवक को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके पास करीब 12 बीघा जमीन है। शादी के बाद उसे उसके साथ गांव में रहना होगा। युवक शनिवार को महिला के घर पहुंच गया और दोनों ने शादी कर ली। महिला की बेटी को जब पता चला कि उसकी मां ने शादी रचा ली है तो वह अपनी ससुराल से मायके पहुंच गई और शादी का विरोध किया। मामला थाने तक भी पहुंच गया। दोनों पक्ष थाने भी गए। दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी रजामंदी से शादी रचाई है। इसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें