रामपुर। चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की शाम करीब 3.30 बजे शहर के मोहल्ला पांच कवर सराय जागीर निवासी फराज नवी खां (26) वर्ष बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक लोटस मैरिज हाल के समीप पहुंची वैसे ही वह चीनी मांझे की चपेट में आ गया। चीनी मांझे से उसकी गर्दन जख्मी हो गई। जिससे वह बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की गर्दन में घाव ज्यादा गहरा होने से 16 टांके लगे हैं। चीनी मांझे की चपेट में आए युवक पुलिस तो तहरीर देकर चीनी मांझे का प्रयोग कर पतंग उड़ाने वाले पतंगबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ही है। संवाद