टांडा। क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी मोहब्बे अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने गांव में चौराहे पर स्थित दुकान पर बैठे थे। वहां पर ग्राम निवासी अकबर भी थे। बातों बात में उसकी और अकबर के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर अकबर के पुत्र अनवर अली, केसर अली, मुनव्वर अली तथा मंसूर अली पुत्र ताज मोहम्मद आ गए और मोहब्बे अली के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे थे। जब उसके परिवार में से उसके भाई अफसर अली, भतीजा सुलेमान, भाभी बतूल जहां तथा उसकी पत्नी फरजाना तथा दूसरे पक्ष की महिलाएं भी आ गईं तो आरोपियों ने उनके ऊपर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें वो सभी लोग घायल हो गए। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वही दूसरे पक्ष के अकबर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 14 फरवरी को रात आठ बजे वो अपने ग्राम के चौराहे पर खड़ा था तो वहां मोहब्बे अली, अफसर अली, सुलेमान, इरफान ने उसपर तथा पुत्र अनवर अली से गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने ईंट पत्थर से उनपर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।