फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोयली गांव निवासी सतीश (35) पुत्र ओमप्रकाश शनिवार रात करीब 11 बजे पत्थरखेड़ा गांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर पत्थरखेड़ा चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें