फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मार्केटिंग प्रशिक्षण ले रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 10 Jul 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में एक निजी मार्केटिंग कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे कानपुर निवासी सतेंद्र कुमार (19) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर जिले के थाना सिरसांवा के गांव खतरीखेड़ा निवासी सतेंद्र कुमार नगर की एक निजी मार्केटिंग कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह नगर से सटे ग्राम नगरिया कलां के मोहल्ला आनंद नगर में अपने कुछ साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सतेंद्र ने साथियों को बताया कि उसकी तबीयत खराब हो रही है। उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। साथी उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सतेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे और शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह से पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सतेंद्र के कमरे में उसके साथियों ने एक सांप भी देखा था, जिसे बाद में मार दिया गया था।
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सतेंद्र की मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें