फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गजब! पौधों की जगह लगा दीं पेड़ की कटी हुई टहनियां, वीडियो वायरल

Fri, 10 Jul 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शासन के वृहद पौधरोपण अभियान के तहत शाहबाद क्षेत्र के गांव करेथी में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां बी-पैक्स (सहकारी समिति) प्रांगण में पौधरोपण के नाम पर पौधों की बजाय पेड़ की कटी हुई टहनियां जमीन में गाड़ने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर टहनियों को जमीन से निकालकर दिखाया, वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। हालांकिए अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

ग्रामीण अनुज ठाकुर, मुकेश कठेरिया, सुगरपाल सिंह, राजू, शिवम समेत अन्य लोगों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को अभियान के तहत सहकारी समिति प्रांगण में पौधरोपण किया गया था। संदेह होने पर जब उन्होंने लगाए गए पौधों को उखाड़कर देखा तो वे जड़ वाले पौधे नहीं, बल्कि पेड़ की टूटी हुई टहनियां निकलीं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अभियान को केवल औपचारिकता निभाने के लिए इस तरह अंजाम दिया गया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
मामले में समिति के सचिव मनीष यादव ने पहले बताया कि पौधरोपण किया गया है और पेड़ों से टहनियां तोड़कर लगाने की बात पूरी तरह गलत है। बाद में मीडिया से दोबारा बातचीत में उन्होंने कहा कि पौधरोपण किया ही नहीं गया। बृहस्पतिवार को काफी बारिश होने के कारण पौधे नहीं आ सके। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पौधरोपण कराया जाएगा। फिलहाल, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ संजीव जौहरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जानकारी की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें