फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चोरी की बाइक दिखने पर पकड़ने गया युवक, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Mon, 03 Aug 2026 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मुहर्रम मेले के दौरान चोरी हुई बाइक करीब एक माह बाद दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास करना पीड़ित को महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक चला रहे युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी निसार अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुहर्रम मेले के दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को उन्होंने अपनी बाइक ग्राम लोहा पट्टी भागीरथ निवासी विनय और उसके साथ एक अज्ञात युवक के पास देखी। जब उन्होंने दोनों को रोककर बाइक पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और बाइक लेकर भाग गए।
घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी विनय तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें