फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 40 साल की महिला के प्यार में ऐसा फंसा प्रेमी, चाहकर भी दूर न हो पाया... इस डर में शादी के लिए की हां

Wed, 02 Jul 2025 11:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)

सार

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी मर्जी से महिला के साथ शादी की हामी भरी है और वह दोनों शादी करके अपने घर चले गए हैं। पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग में फंसे युवक ने शादी करने से इन्कार किया तो महिला फरियाद लेकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने युवक को भी कोतवाली बुला लिया। आखिरकार युवक जेल जाने के डर से महिला से शादी करने को रजामंद हो गया। बाद में कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल में दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि जेल जाने के डर से उसने शादी की है।

विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटी एक कॉलोनी का है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी करीब 40 वर्षीय एक विवाहित महिला अपने पति व बच्चों से अलग कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटी एक कॉलोनी में रहकर रुद्रपुर की किसी फैक्टरी में काम करती है। बताते हैं कि उक्त फैक्टरी में काम करने वाले शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से महिला की जान पहचान हो गई। 

इसके बाद युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि कि युवक ने उससे शादी का झांसा देकर मनमर्जी की, मगर बाद में वह शादी करने से मुकरने लगा। मंगलवार को महिला युवक के खिलाफ कोतवाली पहुंच गई और कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की। पुलिस ने आरोपी युवक को भी कोतवाली बुला लिया। 

इस दौरान युवक पक्ष के भी कुछ लोग थाने पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद युवक ने शादी करने की रजामंदी दे दी। बाद में लोगों ने नगर के एक धार्मिक स्थल में दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी मर्जी से महिला के साथ शादी की हामी भरी है और वह दोनों शादी करके अपने घर चले गए हैं।

सैफनी में सगी चाची पर युवती के अपहरण करने की साजिश का आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम मझरघाट से एक 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए अपनी ही सगी चाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित भाई ने पुलिस थाने में तहरीर देकर बहन को बरामद करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता और दोनों भाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी में मजदूरी करते हैं। वर्तमान में वह गांव में रहकर वीडियो ग्राफी का काम सीख रहा है और अपनी 18 वर्षीय बहन के साथ गांव में ही रहता है। पीड़ित भाई के अनुसार 29 जून को वह रोजाना की तरह सैफनी स्थिति दुकान पर वीडियो ग्राफी सीखने गया था। शाम करीब सात बजे जब वह घर लौटा तो उसकी बहन घर पर नहीं थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

पीड़ित भाई ने गांव और आसपास रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं चला। पीड़ित भाई ने अपनी सगी चाची पर युवती के अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चाची ही उसकी बहन को किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत कराती थी और बहन अक्सर चाची के घर जाती थी। पीड़ित का आरोप है कि चाची ने ही किसी युवक के साथ मिलकर उसकी बहन का अपहरण कराया है।भाई ने बहन को बरामद करने और कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें