फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजमगढ़ से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Mon, 14 Sep 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। आजमगढ़ से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार सुबह दढ़ियाल पहुंचने की उम्मीद है। परिजन बेसब्री से शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पड़ाव निवासी शकील (35) और गांव मिलक सीतला निवासी आकिब पिकअप में दहेज का सामान भाड़े पर लेकर आजमगढ़ गए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे वापस लौटते समय पिकअप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। हादसे के समय शकील पिकअप में सो रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक आकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के भाई अल्तफ ने बताया कि रविवार दोपहर बाद शकील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार सुबह दढ़ियाल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शकील पांच भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी आसमा के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी आसमा, मां रुखसाना, पिता बशीर उर्फ बाबू और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें