रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र के गांव बादली निवासी राजवीर (38) ने रविवार की शाम पत्नी से विवाद के चलते तनाव में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को परिजनों पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे से सटे गांव बादली निवासी राजवीर राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था।
बीते कुछ समय से उसका पत्नी से मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली। जिसके चलते राजवीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार शाम मानसिक तनाव में आकर राजवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
राजवीर का भाई धर्मवीर घर की छत पर चढ़ा तो उसे राजवीर के घर की लाइट जलती देखकर अपने बच्चों को भेजकर राजवीर को बुलाने के लिए कहा। बच्चों के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी राजवीर ने दरवाजा नही खोला तो परिवार के अन्य लोग गए।
काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो राजवीर का शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।