फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से युवक को रौंदा, मौत 

Wed, 17 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार में हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


तेज गति से स्वार से यात्रियों से भरी जा रही प्राइवेट बस ने बेकाबू हो शादी समारोह में बाइक से जा रहे युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा कर बस में तोड़फोड़ की और शव मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक परिजनों सहित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने। एक घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों सहित ग्रामीणों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। 

मंगलवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरी का मझरा मोहनपुरा निवासी करन सिंह बुद्धा का 25 वर्षीय बेटा अमर सिंह अपनी 12 वर्षीय बहन अन्नू को बाइक पर बैठाकर तहसील सदर के गांव ककरुआ अपनी मोसी के कहा आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिये जा रहा था। जैसे ही वह स्वार रामपुर मार्ग स्थित रसूलपुर पुलिया से निकला तभी पीछे से तेज गति से आ रही यात्रियों से भरी प्राईवेट बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस ने सामने जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार युवक अमर सिहं की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार यात्री सहित चालक परिचालक वाहन से कूद कर फरार हो गये।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल बालिका अन्नू को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। घटना की सूचना जैसे ही मृतक युवक के परिजनों सहित ग्रामीणों को लगी तो वह भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए और चीख पुकार शुरू हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटते हुए बस में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्वार रामपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। दुर्घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो कोतवाली व थाना अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके पर अधिकारियो को बुलाने की मंाग पर अड़ गये। जिसके चलते एक घंटा मार्ग जाम के हवाले रहा। जिससे जाम मेें फंसे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बस को कब्जें में कर कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब शव को कब्जे में करना चाहा तो इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राधे श्याम व एसडीएम गजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों सहित परिजनेां को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जें में कर पोस्टमार्टम के लिये जिलाचिकित्सालय भिजवाया। समाचार भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही रिपेार्ट दर्ज की जाएगी। बस को कब्जे में ले लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें